भारत

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा का आज से 'सेवा संकल्प अभियान'

jantaserishta.com
17 Sept 2026 8:24 AM IST
पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा का आज से सेवा संकल्प अभियान
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार से अपना विशेष एक महीने का अभियान 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करने जा रही है।
17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है, जबकि अक्टूबर में उनकी सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए पार्टी एक महीने तक सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम चला रही है।
इससे पहले 9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि पीएम मोदी 7 अक्टूबर को सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे करेंगे और इस मौके पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी।
नितिन नवीन ने कहा था, "प्रधानमंत्री मोदी की सेवा यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को शुरू हुई थी, जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। पिछले 25 साल से वे लगातार जनसेवा से राष्ट्रसेवा के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाती है। इसी भावना के साथ इस साल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का 'सेवा संकल्प अभियान' आयोजित किया जाएगा। जनसेवा के संदेश को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना भाजपा की जिम्मेदारी है। इस अभियान के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल के काम- जिसमें सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण शामिल है- को जनता के सामने रखा जाएगा।"
भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि प्रधानमंत्री की 25 साल की सेवा यात्रा को केवल राजनीतिक उपलब्धियों की शृंखला के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह लोगों और राष्ट्र की सेवा के प्रति एक अटूट प्रतिबद्धता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया था।
इस मौके पर नितिन नवीन उज्जैन से मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ पार्टी के इस महीने भर चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story