भारत
बजरंग दल पर बैन के कांग्रेस के प्रस्ताव पर फिर भाजपा का तीखा हमला
jantaserishta.com
3 May 2023 12:43 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा बजरंगबली के अपमान के मुद्दे को कतई छोड़ने को तैयार नहीं है। बुधवार को भी भाजपा ने इस मसले पर कांग्रेस पर तीखा हमला जारी रखा। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर कांग्रेस पर बजरंबली का अपमान करने का आरोप लगाया। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाया था लेकिन अदालत ने उस समय इसे खारिज कर दिया था और कांग्रेस को उस समय मुंह की खानी पड़ी थी।
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन है और कांग्रेस ने मंगलवार के दिन ही बजरंग दल पर बैन लगाने की बात की है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता और देश की जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी।
त्रिवेदी ने कांग्रेस के वादे की आलोचना करते हुए कहा कि वैसे भी पीएफआई पर बैन लगा हुआ है और राज्य सरकार किसी भी संगठन पर बैन नहीं लगा सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





