भारत

सहयोगी दल के उम्मीदवारों को जीताना भाजपा की जिम्मेदारी: देवेंद्र फडणवीस

Shantanu Roy
2 Oct 2023 5:24 PM GMT
सहयोगी दल के उम्मीदवारों को जीताना भाजपा की जिम्मेदारी: देवेंद्र फडणवीस
x
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सहयोगी दल के उम्मीदवारों को जीताने की जिम्मेदारी भी भाजपा की है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता अपने लिए 10 घंटे और पार्टी के लिए 14 घंटे का समय देने का प्रयास करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि महाराष्ट्र में भाजपा ही बॉस बनी रहे। भाजपा की ओर से मुंबई में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा के साथ आगामी चुनाव में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी मिलकर चुनाव लड़ने वाली है।
दोनों पार्टियां खुद के उम्मीदवारों के लिए मेहनत करेंगी, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को इन दलों के कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बनाए रखना जरुरी है। साथ ही भाजपा को महाराष्ट्र में नंबरवन बनाए रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करना भी जरूरी है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कार्यकर्ता गांव, तहसील, जिला स्तर पर प्रभावित व्यक्तियों से संपर्क करें और अगले एक साल के लिए रोडमैप तैयार बनाकर काम करें। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पहले पार्टी और बाद में मैं की नीति पर काम करना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज मैं जहां खड़ा हूं, सिर्फ पार्टी कर वजह से हूं। अगर मैंने पार्टी छोड़ा तो मेरी जमानत भी जब्त हो जाएगी। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को प्रथम मानना जरूरी है।
Next Story