भारत
भाजपा के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
jantaserishta.com
16 March 2024 1:03 PM IST

x
भोपाल: देश में अब से चंद घंटों बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना है लेकिन इससे पहले मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है. राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
माना जा रहा है कि अजय प्रताप सिंह लोकसभा चुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज थे. अजय प्रताप सिंह ने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेज दिया है और इसकी कॉपी सोशल मिडिया पर पोस्ट कर दी है.
बीजेपी ने एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है और उन्हें टिकट नहीं दिया गया है. सीधी में बीजेपी ने राजेश मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है.
BJP Rajya Sabha MP Ajay Pratap Singh resigns from the party. pic.twitter.com/W26tD0CA11
— ANI (@ANI) March 16, 2024
Tagsलोकसभा चुनावराज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंहअजय प्रताप सिंहबीजेपी सांसद इस्तीफाLok Sabha electionsRajya Sabha MP Ajay Pratap SinghAjay Pratap SinghBJP MP resignation
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





