भारत
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर भाजपा का सवाल- ये है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान ?
jantaserishta.com
23 Sept 2023 3:55 PM IST

x
नई दिल्ली: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब देब ने कांग्रेस के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के एक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए कांग्रेस आलाकमान और अन्य विपक्षी दलों पर सीधा निशाना साधा है।
बिप्लब देब ने एक्स पर हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि "हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान की भारत के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। ये है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान।"
बिप्लब ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से सवाल पूछते हुए आगे कहा, "विपक्ष के किसी नेता ने इसकी निंदा की? कांग्रेस ने इनसे माफी मांगने को कहा?" भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने भी हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बोल वाले वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि यहां हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष खुलेआम पीएम मोदी को गाली दे रहे हैं। देखते हैं कितने 'धर्मनिरपेक्ष-उदारवादी' इससे नाराज होते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





