भारत
विपक्षी दलों की बैठक से पहले भाजपा का सवाल, क्या राहुल गांधी बंगाल हिंसा पर सीएम ममता से पूछेंगे सवाल?
jantaserishta.com
17 July 2023 11:10 AM IST

x
नई दिल्ली: बेंगलुरु में होने जा रही विपक्षी दलों की बैठक पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से यह सवाल पूछा है कि क्या वह पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल पूछेंगे?
भाजपा आईटी सेल के हेड एवं पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी अमित मालवीय ने बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की एकता स्थापित करने वाली बैठक पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा, पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में 50 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हैं। क्या राहुल गांधी ममता बनर्जी का सामना कर इस मसले को उठाएंगे ? क्या राहुल गांधी हिंसा की निंदा करेंगे या आत्मसमर्पण कर देंगे?
इसके साथ ही मालवीय ने बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर अब तक राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए आगे यह भी कहा कि, "राज्य प्रायोजित रक्तपात पर अब तक उनकी चुप्पी से कायरता और बदतर राजनीतिक अवसरवादिता की बू आती है।"
Tagsविपक्षी दल बैठकविपक्षभाजपाराहुल गांधीबंगाल हिंसाममता बनर्जीOpposition party meetingOppositionBJPRahul GandhiBengal violenceMamta Banerjee
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





