भारत
उत्तराखंड में बीजेपी की लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज, जून में आ सकते हैं पीएम मोदी
jantaserishta.com
21 May 2023 12:49 PM IST

x
फाइल फोटो
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में भाजपा 30 मई से महा जनसंपर्क अभियान के जरिये लोकसभा चुनाव का आगाज कर देगी। जून महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा में से कोई न कोई सियासी महारथी लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा करेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, पीएम से पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र गुंजी का दौरा करने और एक जनसभा करने का अनुरोध किया गया है। पार्टी को पीएम के आने की पूरी उम्मीद है। 30 जून तक चलने वाले इस महाअभियान की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चर्चा हुई और कार्यक्रमों में मुहर लगी।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के मुताबिक, अभियान के दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अब दरवाजे पर नहीं बल्कि घर के भीतर जाएंगे और लोगों से संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की नौ साल की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
गौतम ने बताया कि महा-जनसंपर्क अभियान के दौरान कुल 14 कार्यक्रम होंगे, जिनमें से पांच लोकसभा और पांच विधानसभा स्तर पर होंगे, जबकि तीन कार्यक्रम बूथ स्तर पर और एक जिला स्तर पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को वर्चुअल संबोधित करेंगे। 21 जून को विधानसभा स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा। 25 जून को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुना जाएगा। 20 जून से 30 जून तक घर-घर संपर्क अभियान चलेगा।
महा जनसंपर्क अभियान को क्या लोकसभा चुनाव का आगाज माना जाए, इस प्रश्न के उत्तर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है, जो हमेशा इलेक्शन मोड में रहता है। यह ऐसी पार्टी है जो हर साल अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखती है। हम मलाई खाने वाले लोग नहीं हैं।
Tagsपीएम मोदीउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड बीजेपीलोकसभा चुनावPM ModiUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand BJPLok Sabha Elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





