भारत
बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी की पार्वती दास कांग्रेस के बसंत कुमार से आगे
jantaserishta.com
8 Sept 2023 11:46 AM IST

x
बागेश्वर: बागेश्वर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार 754 वोटों से आगे चल रहे थे। जिसके बाद दूसरे राउंड में पार्वती देवी बसंत कुमार से आगे निकल गई। वहीं तीसरे राउंड में बीजेपी कांग्रेस प्रत्याशी से एक वोट आगे थी। वहीं चौथे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास 10099 वोटों से आगे रही, जबकि कांग्रेस के बसंत कुमार 9623 वोटों से दूसरे नंबर पर रहे।
पांचवे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास कांग्रेस प्रत्याशी से 1091 वोट से आगे रही। वहीं छठे राउंड का भी रुझान सामने आ गया है। छठे राउंड में बीजेपी प्रयाशी पार्वती दास को 15,253 वोट पड़े हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 13,553 वोट मिले हैं। 2 दशकों से यह विधानसभा सीट पर बीजेपी जीत दर्ज करती आई है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की मृत्यु के बाद बागेश्वर सीट खाली हो गई थी जिसके बाद इस पर उपचुनाव हुआ।
Tagsबागेश्वर उपचुनावबीजेपीपार्वती दासकांग्रेसबसंत कुमारBageshwar by-electionBJPParvati DasCongressBasant Kumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





