भारत
पश्चिम बंगाल में शुरू होगी भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा', दिलीप घोष बोले- बदलाव चाहती है राज्य की जनता
jantaserishta.com
1 March 2026 11:04 AM IST

x
खड़गपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में शुरू होने वाली 'परिवर्तन यात्रा' पर कहा है कि ये बदलाव के लिए यात्रा है, जिसका संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। समाचार एजेंसी से बातचीत में भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जनता के लिए एक 'परिवर्तन यात्रा' निकाली जा रही है। यह बदलाव के लिए यात्रा होगी। बंगाल के लोग भी बदलाव चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि इस यात्रा में राज्य से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय नेता तक शामिल होंगे। दिलीप घोष ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट संदेश है कि एक बार राज्य में भाजपा को मौका मिलता है तो वे राज्य की स्थिति को बदल सकते हैं। इसी संदेश को यात्रा के जरिए सभी तक पहुंचाया जाएगा।"
भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत सिलीगुड़ी से होगी, जो कूच बिहार से होते हुए अलीपुरद्वार जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग क्षेत्र को कवर करेगी। इसके बाद नवद्वीप, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा-हुगली, मेदिनीपुर, पुरुलिया और बर्धमान के क्षेत्रों में भाजपा यात्रा निकालेगी। सभी 9 संभागों में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत एक साथ की जाएगी।
एक और दो मार्च को अलग-अलग संभागों में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, जो भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी। पार्टी ने बताया कि मुख्य यात्रा कार्यक्रम 5 मार्च से 10 मार्च तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 100 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
इसी बीच, दिलीप घोष ने ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले से ही कई देश युद्ध लड़ रहे हैं। यह नया संघर्ष दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रमजान चल रहा है और ऐसे में वहां लड़ाई और खूनखराबा हो रहा है, जो चिंताजनक है। यह लड़ाई बंद होनी चाहिए।
एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि नई मतदाता सूची से मृत लोगों के नाम भी बाहर होंगे। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी के विधायक जहां-जहां जीते हैं, वहां फर्जी मतदाताओं की संख्या बहुत अधिक है। एसआईआर के बाद फर्जी मतदाताओं को बाहर कर दिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





