भारत
राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के ओबीसी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक किया मार्च
jantaserishta.com
28 March 2023 1:14 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा के ओबीसी सांसदों ने राहुल गांधी पर देश के ओबीसी समाज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को उनके खिलाफ संसद भवन परिसर स्थित गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च किया। मार्च कर रहे भाजपा के ओबीसी सांसदों ने एक बार फिर ओबीसी समाज के अपमान को लेकर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।
दरअसल, भाजपा लगातार 'मोदी सरनेम' मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर देश के ओबीसी समाज के अपमान का आरोप लगा कर, उनके खिलाफ देश भर में अभियान चला रही है।
भाजपा लगातार यह आरोप लगा रही है कि देश के पिछड़ों का अपमान करना, कांग्रेस और राहुल गांधी के चरित्र में है इसलिए उन्हें माफी मांगनी ही चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





