भारत

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को मिला ये बंगला...नया पता जानें

jantaserishta.com
2 Feb 2026 12:19 PM IST
बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को मिला ये बंगला...नया पता जानें
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दिल्ली के प्रमुख वीवीआईपी इलाके में स्थित 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग पर टाइप-8 का सरकारी आवास आवंटित किया गया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, यह बंगला अब औपचारिक रूप से नितिन नवीन के नाम अलॉट कर दिया गया है.
इससे पहले यह बंगला झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को आवंटित था. शिबू सोरेन के आवास खाली करने के बाद अब यह बंगला बीजेपी अध्यक्ष को दिया गया है. सरकारी आवास आवंटन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया डायरेक्टरेट ऑफ एस्टेट के नियमों के तहत की गई है.
सूत्रों ने बताया कि इससे पहले नितिन नवीन को 9 सुनहरी बाग लेन स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया था, लेकिन वह आवास उन्हें पसंद नहीं आया. इसके बाद उन्होंने वैकल्पिक आवास के लिए अनुरोध किया था, जिसके तहत अब 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग का बंगला उन्हें दिया गया है.
डायरेक्टरेट ऑफ एस्टेट के नियमों के अनुसार, किसी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को, यदि वह केंद्रीय मंत्री, लोकसभा सांसद या राज्यसभा सांसद नहीं है, तो टाइप-8 श्रेणी का सरकारी बंगला आवंटित किया जाता है. नितिन नवीन इस मानक पर पूरी तरह फिट बैठते हैं.
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी इसी आधार पर पहले सरकारी आवास मिला हुआ है. मसलन, पार्टी पद के आधार पर यह सुविधा दी जाती है, न कि केवल संवैधानिक पद के आधार पर.
नितिन नवीन ने 20 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था. 45 वर्षीय नितिन नवीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने जेपी नड्डा की जगह ली है. इससे पहले वह दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null