
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में जुटी भाजपा ने 2014 के बाद से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में एक-एक करके कांग्रेस को सत्ता से बाहर तो कर दिया लेकिन अब भाजपा का प्रयास इन राज्यों में क्षेत्रीय दलों के वोट बैंक को अपने पाले में लाकर इस इलाके में पार्टी की जड़ों को मजबूत करने का है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं भाजपा के मिशन पूर्वोत्तर की कमान संभालने जा रहे हैं।
त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधान सभा चुनाव हो चुका है वहीं मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं 24 फरवरी को इन दोनों राज्यों में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जा सकते हैं। भाजपा इन दोनों राज्यों सहित पूर्वोत्तर भारत के हर राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का लाभ हासिल करने के लिए संगठन को मजबूत करने और जनाधार के विस्तार पर खास ध्यान दे रही है।
भाजपा की कोशिश क्षेत्रीय दलों के जनाधार को अपने पाले में लाने की है और इसलिए पार्टी ने जहां इस बार त्रिपुरा में भी पहले से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा तो वहीं मेघालय में भी भाजपा सत्तारूढ़ गठबंधन से अलग होकर राज्य की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। नागालैंड में भी इस बार 60 में से 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा 2018 में जीती 12 सीटों के मुकाबले 17-18 सीटों पर जीत हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रही है।
Tagsभाजपामिशन पूर्वोत्तरपूर्वोत्तरपीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनरेंद्र मोदीBJPMission NortheastNortheastPM ModiPrime Minister Narendra ModiNarendra Modi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





