भारत

महाराष्ट्र में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, सीएम फडणवीस का लक्ष्य बनाएंगे डेढ़ करोड़ नए सदस्य

jantaserishta.com
5 Jan 2025 4:02 PM IST
महाराष्ट्र में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, सीएम फडणवीस का लक्ष्य बनाएंगे डेढ़ करोड़ नए सदस्य
x
नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर में भाजपा सदस्यता पंजीकरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य भी रखा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया, "आज एक साथ हमने एक लाख बूथों में आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। मैं खुद नागपुर में सदस्यता अभियान के लिए आया हूं और मैंने नागपुर के 25 गणमान्य लोगों को सदस्य बनाया है। सुबह के 2 घंटे में ही हमने 25,000 लोगों को सदस्य बनाया है। आज एक लाख लोगों को सदस्य बनाने का हमने तय किया है और पूरे नागपुर शहर में 7 लाख लोगों को सदस्य बनाने का हमारा लक्ष्य है।"
उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है, जो परिवारवाद की पार्टी नहीं है। बीजेपी ऐसी पार्टी है, जहां एक चाय बेचने वाला व्यक्ति राज्य का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल सितंबर में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2024 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बने थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बनने की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा था, "विकसित भारत बनाने के हमारे प्रयास को गति प्रदान करते हुए। भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में प्रथम सक्रिय सदस्य बनने और सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने पर गर्व है। यह एक आंदोलन है जो जमीनी स्तर पर हमारी पार्टी को और मजबूत करेगा और राष्ट्रीय प्रगति के लिए हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story