भारत

मध्य प्रदेश में भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' से 60 लाख लोगों से संपर्क

jantaserishta.com
12 Sept 2023 5:00 PM IST
मध्य प्रदेश में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से 60 लाख लोगों से संपर्क
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रही है। इन यात्राओं के जरिए आमजन से सीधे संपर्क किया जा रहा है। अब तक यात्राओं ने लगभग 60 लाख लोगों से संपर्क साधा है।
राज्य में पांच स्थानों से जन-आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही है। यात्राओं में राज्य के नेताओं के साथ केंद्रीय नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा 22 सितंबर तक चलेगी। समापन पर भोपाल में महाकुंभ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश भर से लगभग 10 लाख लोग हिस्सा लेंगे। राज्य में निकल रही जन आशीर्वाद यात्राओं को लेकर मंगलवार को प्रदेश के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में जन आशीर्वाद यात्राओं की समीक्षा की गई।
राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि प्रदेश चुनाव प्रभारी ने यात्रा की समीक्षा की है। राज्य में यात्रा को अभी तक ऐतिहासिक सफलता मिली है। हमारे केंद्रीय और राज्य के नेता यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्राओं के दौरान एक दिन में कई सभाएं हो रही हैं। भूपेंद्र सिंह ने जन आशीर्वाद यात्राओं का ब्यौरा देते हुए बताया कि यात्रा में 11 सितंबर तक 60 लाख लोगों से संपर्क हो चुका है। हमारा लक्ष्य सभी मतदाता तक पहुंचना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story