भारत

भाजपा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेश बैस को सौंपा ज्ञापन, सीएम पर लगाया ये आरोप

jantaserishta.com
12 Feb 2022 9:07 AM IST
भाजपा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेश बैस को सौंपा ज्ञापन, सीएम पर लगाया ये आरोप
x

रांची: भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन ने सीएम पद का दुरुपयोग कर अपने नाम पर खदान आवंटित की है.

भाजपा प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, महासचिव आदित्य साहू, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक सीपी सिंह और योगेंद्र सिंह शामिल थे.
बीजेपी ने सीएम सोरेन पर स्टोन माइनिंग लीज अपने नाम करवाने के आरोप लगाए हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि सोरेन ने मुख्यमंत्री बनने से पहले लीज के लिए आवेदन किया था, लेकिन यह अभी लंबित है. जबकि जिला खनन अधिकारी ने जुलाई 2021 में इस आवेदन को मंजूरी दे दी थी.
प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाने, विधायक के रूप में उनकी अयोग्यता और उनके खिलाफ जांच शुरू करने का आदेश देने की भी मांग की है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story