भारत

Lok Sabha Chunav Results: मोहन यादव बोले- भाजपा की पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार

jantaserishta.com
4 Jun 2024 11:22 AM IST
Lok Sabha Chunav Results: मोहन यादव बोले- भाजपा की पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दावा किया है कि देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे इस बात का संतोष और आनंद है कि पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार बन रही है। यह प्रसन्नता की बात है कि कोई सरकार 10 साल चले और फिर देश की जनता भरोसा व्यक्त करे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बना रही है। यह हमारे लिए संतोष की बात है। मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर जीत का दावा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य की सभी 29 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है।
छिंदवाड़ा में कांग्रेस के पिछड़ने पर उन्होंने कहा कि हमने तो पहले भी कहा था कि छिंदवाड़ा में सब गड़बड़ है। बता दें कि राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं और अभी जो रुझान आ रहे हैं, उनमें सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी और छिंदवाड़ा सिर्फ एक ऐसी सीट थी, जहां कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story