भारत

बीजेपी की महिला कार्यकर्ता को धमकी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 Sept 2022 9:47 AM IST
बीजेपी की महिला कार्यकर्ता को धमकी, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एक पत्र था, जिसे खोलकर पढ़ा तो होश उड़ गए.
अलवर: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर फेसबुक पर कमेंट करने पर अलवर की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महिला कार्यकर्ता चारुल अग्रवाल को धमकी दी गई है. चारुल के साथ उदयपुर जैसी वारदात को अंजाम देने की धमकी दी गई है. महिला कार्यकर्ता अलवर के शालीमार आवास योजना एक्सटेंशन में टॉवर नंबर 3 में रहती हैं.
सोमवार सुबह 7.45 बजे चारुल अग्रवाल बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए फ्लैट के बाहर निकलीं तो खिड़की के पास पत्र मिला. पत्र में उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा है कि 25 सितंबर आखिरी तारीख है. पति जितेंद्र अग्रवाल ने लिफ्ट के पास खिड़की में फंसे लिफाफे को उठाया. इसमें एक पत्र था, जिसे खोलकर पढ़ा तो होश उड़ गए.
चारुल के नाम से धमकी दी गई थी, लिखा था- ज्ञानवापी हमारा है, हमारा ही रहेगा, हमारे मजहब को लेकर पोस्ट लिखोगी तो वही हाल होगा जो उदयपुर में कन्हैयालाल का हुआ था, ध्यान रख गुस्ताख ए रसूल की एक सजा, सर तन से जुदा.
इस बारे में बीजेपी नेता चारुल अग्रवाल ने बताया, 'इसमें मेरा नाम लेकर लिखा था कि तुम्हारे 56 टुकड़े कर देंगे, उदयपुर जैसी हालत करेंगे, मुझे जान से मारने की धमकी दी, मैंने ज्ञानवापी को लेकर सामान्य पोस्ट डाला था, घर में दो बच्चे और पति हैं, हम लोग यूपी के मुरादाबाद से हैं, 6 साल से अलवर में रह रहे हैं.'
चारुल ने 13 सितम्बर को फेसबुक पर ज्ञानवापी को लेकर पोस्ट डाली थी. इसके बाद 19 सितंबर को उन्हें जान से मारने की धमकी मिली और 25 सितंबर को आखिरी तारीख बताया गया. उनके पति जितेंद्र अग्रवाल मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करते थे. हाल ही में उन्होंने एक फैक्ट्री डालकर स्टार्टअप शुरू किया है.
चारुल तीन साल से बीजेपी से जुड़ी हुई हैं. वह बीजेपी में 'बेटी बचाओ. बेटी पढ़ाओ' अभियान की प्रदेश सह संयोजक हैं. घटना के बाद चारुल अग्रवाल ने एसपी तेजस्विनी गौतम को सूचना देकर सुरक्षा की मांग की. सदर पुलिस सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story