भारत
मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनावी तैयारियां तेज, प्रचार रथ रवाना
jantaserishta.com
6 March 2024 11:19 AM IST

x
मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनावी तैयारियां तेज, प्रचार रथ रवाना
भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी 29 संसदीय क्षेत्र के लिए दो-दो एलईडी प्रचार रथों को रवाना किया गया है। इन रथों के जरिये छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं होंगी और आमजन से विकसित भारत संकल्प पत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर सभी 29 संसदीय क्षेत्र के लिए प्रचार रथ को रवाना किया। हर संसदीय क्षेत्र के लिए दो प्रचार रथ हैं। प्रचार रथ आमजन के बीच पहुंचकर विकसित भारत संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत भी कराएंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने भाजपा के 'अबकी बार मोदी सरकार' और 'अबकी बार 400 पार' नारे का जिक्र करते हुए कहा कि अब तो प्रतिपक्ष के नेता भी इस नारे को कहने लगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाना है और मध्य प्रदेश को देश का नंबर एक प्रदेश बनाना है।
राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से 24 के लिए भाजपा की ओर से उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। पार्टी ने संसदीय क्षेत्रों में भी प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। एलईडी प्रचार वाहन जहां केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन के बीच पहुंचेंगे, वहीं विकसित भारत संकल्प पत्र के लिए उनसे सुझाव भी लेंगे। यह सुझाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाए जाएंगे।
Tagsमध्य प्रदेश बीजेपीमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़Madhya Pradesh BJPMadhya PradeshMadhya Pradesh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





