भारत
मध्य प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रबंधन कार्यालय का हुआ उद्घाटन
jantaserishta.com
23 July 2023 3:15 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी ने राजधानी में चुनाव प्रबंधन कार्यालय बनाया है जिसका विधि विधान के साथ उद्घाटन हुआ। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने विधि-विधान से पूजन अर्चन व कन्यापूजन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया।
साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने भगवान से 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक विजय की कामना की।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रदेश कार्यालय में विधानसभा चुनाव के लिए विधि विधान से पूजन अर्चन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरुआत हुई है। हमारा चुनाव अभियान पहले ही शुरू हो गया है, लेकिन प्रबंधन के काम को लेकर आज माइक्रोमैनेजमेंट की दृष्टि से इसकी शुरुआत हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है हम सब भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक टीम स्पिरिट के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव को भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ विजयी सुनिश्चित करेंगी। हम सबने आज यह संकल्प लेकर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरूआत की है।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़मध्य प्रदेश बीजेपीबीजेपीMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsMadhya Pradesh BJPBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





