भारत

भाजपा का चुनाव प्रचार जोरो पर

Shantanu Roy
15 April 2024 11:52 AM GMT
भाजपा का चुनाव प्रचार जोरो पर
x
देखें वीडियो
तमिलनाडु। बीजेपी ने इस बार तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के परंपरागत तरीके में बदलाव की बड़ी कोशिश की है। ओवैसी के गढ़ में चुनाव लड़ने वाली महिला डॉ. माधवी लता को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। डॉ. माधवी विरिंची हॉस्पिटल की चेयरपर्सन हैं।
वह सोशल मीडिया पर भी काई ऐक्टिव रहती हैं। हिंदुत्व के लिए वह अकसर मुखर होती दिखाई देती हैं। जहां एक तरफ मधवी लता रोड़ पर पैदल चलकर रैली निकाल रही है वही दूसरी तरफ यूपी में योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल ने बुलडोजर में चलकर लोगों से भाजपा को जीताने की अपील की है।
अस्पताल की चेयरपर्सन होने के अलावा माधवी लता भरतनाट्यम डांसर भी हैं। हैदराबाद में वह सामाजिक कामों में भी ऐक्टिव रहती हैं। उनके ट्रस्ट और संस्थाएं हेल्थकेयर, शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। वह लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और लतामा फाउंडेशन की प्रमुख हैं। उन्होंने कोटी महिला कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए किया था। फिलहार हिंदू धर्म को लेकर उनके भाषण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस सीट से पहले भगवत राव ने चुनाव लड़ा था। पहली बार भाजपा ने हैदराबाद से महिला प्रत्याशी पर दांव खेला है।
Next Story