भारत
बीजेपी का फैसला, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब जाएंगे राज्यसभा
jantaserishta.com
10 Sept 2022 10:03 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फोटो: ANI
अगरतला: त्रिपुरा में राज्यसभा की एक सीट के लिए 22 सितंबर को उपचुनाव होगा. इसके लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को मैदान में उतारा है. दरअसल, डॉ. माणिक साहा के इस्तीफ़े से यह सीट ख़ाली हुई थी. डॉ. साहा को बिप्लब देब की जगह त्रिपुरा का सीएम बनाया गया था.
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओऱ से एक लेटर जारी किया गया है. इसमें त्रिपुरा में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिप्लब कुमार देब के नाम का ऐलान किया गया है. 22 सितंबर को चुनाव होने के बाद काउंटिंग की जाएगी. वोटों की गिनती पूरी होने के बाद नए सांसद का ऐलान कर दिया जाएगा.
वहीं बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मैं पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह का आभारी हूं कि मुझे त्रिपुरा से राज्यसभा सांसद के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है. उन्होंने कहा कि मैं त्रिपुरा और यहां के लोगों के विकास और कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
दरअसल, इसी साल 15 मई को बिप्लब देब की जगह माणिक साहा को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया था. इससे पहले त्रिपुरा की सिर्फ एक राज्यसभा सीट से अप्रैल 2022 में माणिक साहा राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे. उनका कार्यकाल अप्रैल 2028 में पूरा होना था. लेकिन इससे पहले ही सियासी उलटफेर हो गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





