भारत

भाजपा का फैसला, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त

jantaserishta.com
2 Dec 2022 3:00 PM IST
भाजपा का फैसला, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त
x
जयवीर शेरगिल बीजेपी में हुए शामिल।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इसके साथ बीजेपी ने कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर जगह दी है. दोनों नेता कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए हैं.

बता दें कि अगस्त महीने में ही जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस छोड़ी थी. वे पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता थे. 39 वर्षीय जयवीर शेरगिल ने पार्टी छोड़ते वक्त कांग्रेस पर कड़े आरोप लगाए थे. जयवीर ने कहा था कि उन्होंने सबसे पुरानी पार्टी के साथ सभी संबंध तोड़ने का फैसला किया है क्योंकि चाटुकारिता 'दीमक' की तरह संगठन को खा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story