भारत

लखनऊ में भाजपा का शंखनाद अभियान शुरू

jantaserishta.com
27 Aug 2023 6:50 PM IST
लखनऊ में भाजपा का शंखनाद अभियान शुरू
x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: सोशल मीडिया नेटवर्क को धार देने के लिए रविवार को लखनऊ में भाजपा का शंखनाद अभियान शुरू हो गया है। सीएम योगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा अब 28 अगस्त से 15 सितंबर तक 75 जिलों में जिला स्तरीय कार्यशाला अभियान भी चलाएगी। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सोशल मीडिया और आईटी विभाग की प्रदेश स्तरीय संयुक्त कार्यशाला में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई पदाधिकारी पहुंचे थे। हालांकि किन्हीं कारणों की वजह से भाजपा संगठन मंत्री बीएल संतोष का दौरा रद्द हो गया है।
भाजपा की कार्यशाला को सफल बनाने के लिए सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। उन्होंने कहा, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। 2024 चुनाव में विपक्ष छद्म रूपी खण्यंत्र करेगा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म से लोगों को भ्रमित करने की कोशिश होगी। इसका मुंहतोड़ जवाब इस प्लेटफार्म से देना होगा। हम राष्ट्रवादी लोग हैं। 2024 में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे।
नहीं पहुंचे बीएल संतोष
भाजपा की कार्यशाला में संगठन मंत्री बीएल संतोष को पहुंचना था लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से उनका दौरा रद्द हो गया। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सोशल मीडिया और आईटी विभाग की प्रदेश एवं क्षेत्र स्तरीय टोली, सोशल मीडिया के जिला एवं लोकसभा के संयोजक, सह संयोजक, आईटी विभाग के जिला संयोजक, सह संयोजक भी शामिल हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story