भारत

BJP की धूम! चार राज्यों में भाजपा की वापसी, बीजेपी कार्यकर्ताओं में जीत का जश्‍न, भगवा और लाल रंगों से मना रहे होली

jantaserishta.com
10 March 2022 1:37 PM IST
BJP की धूम! चार राज्यों में भाजपा की वापसी, बीजेपी कार्यकर्ताओं में जीत का जश्‍न, भगवा और लाल रंगों से मना रहे होली
x
देखें रायपुर का वीडियो।

नई दिल्ली: उत्‍तर प्रदेश सहित पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है, जिनमें अधिकतर सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं। रूझानों में बीजेपी उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े के पार नजर आ रही है तो मणिपुर और गोवा में भी बीजेपी बहुमत के करीब नजर आ रही है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) दमदार जीत हासिल करती नजर आ रही है।


विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मतगणना के रूझानों में बीजेपी को बढ़त ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को उत्‍साह से भर दिया है। यूपी सहित कई राज्‍यों में बीजेपी दफ्तर पर कार्यकर्ताओं का जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिल रहा है। लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम रहे हैं तो एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर मुंह मीठा करा रहे हैं। बीजेपी दफ्तरों में होली से पहले ही रंग-गुलाल की लालिमा दिख रही है। कार्यकर्ताओं यहां जीत की होली मनाते नजर आ रहे हैं।


यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में चुनाव परिणाम में अब तक आए रूझानों को लेकर जबरदस्‍त उत्‍साह है। अधिकतर कार्यकर्ता भगवा कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जबकि लाल और भगवा रंग का गुलाल भी यहां जमकर उड़ाया जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में अलग ही रंग जमा है। यहां कार्यकर्ता 'जय श्री राम' के नारे भी लगाते सुने जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं में सीएम योगी को लेकर भी जबरदस्‍त क्रेज नजर आ रहा है। वे सीएम योगी की तस्‍वीरों के साथ जीत का जश्‍न मनाते नजर आ रहे हैं।






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story