भारत

BJP का बड़ा फैसला: रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट

SHIDDHANT
25 March 2026 8:34 PM IST
BJP का बड़ा फैसला: रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट
x
भाजपा ने जताया भरोसा
Delhi दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 19 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इस बार पार्टी ने एक अहम और संवेदनशील फैसला लेते हुए आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में साल 2024 में हुए चर्चित रेप केस की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को भी चुनावी मैदान में उतारा है।



भाजपा ने रत्ना देबनाथ को उत्तर 24 परगना जिले की पानीहाटी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का यह कदम राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे महिला सुरक्षा और न्याय के मुद्दे को चुनावी एजेंडे में प्रमुखता देने की कोशिश की जा रही है।


जारी सूची के अनुसार, कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस, रासगंज से दिनेश सरकार, इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद से हरिपद, इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी और शांतिपुर से स्वपन दास को टिकट दिया गया है। इसके अलावा हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल, उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती, सिंगूर से अरुण कुमार दास, चंदननगर से दीपांजन कुमार गुहा और चुंचुड़ा से सुबीर नाग को उम्मीदवार बनाया गया है।


मेदिनीपुर से शंकर गुच्छैत, कटवा से कृष्णा घोष, सैंथिया से कृष्णा कांत साहा, नलहाटी से अनिल संह और पूर्वस्थली दक्षिण से प्राणकृष्ण तपदार भी भाजपा की इस सूची में शामिल हैं। गौरतलब है कि रत्ना देबनाथ ने पहले ही संकेत दिए थे कि वह तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती हैं। भाजपा का यह फैसला राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है। अब देखना होगा कि आगामी चुनाव में इसका कितना असर पड़ता है।
Next Story