भारत

बीजेपी का बड़ा दावा: नाइटक्लब में दिखे राहुल गांधी, शेयर किया ये वीडियो

jantaserishta.com
3 May 2022 11:44 AM IST
बीजेपी का बड़ा दावा: नाइटक्लब में दिखे राहुल गांधी, शेयर किया ये वीडियो
x

जनता से रिश्ता वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं. राहुल गांधी का नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें वो काठमांडु में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो Lord of the Drinks, Nepal का है.



बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है. लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है. इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं. जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए.


पूनावाला ने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है, लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी. वो राजनीति में गंभीर नहीं हैं. जब उनकी पार्टी और देश के लोगों को उनकी जरूरत है, तब वे नेपाल में पार्टी कर रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा, वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है.


उधर, बीजेपी के अन्य नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है. उन्होंने पूछा, राहुल गांधी किसके साथ है? क्या चाइना के एजेंटों के साथ हैं? क्या राहुल गांधी जो ट्वीट करते है सेना के खिलाफ वो चाइना के दबाव में करते है ? सवाल तो पूछे जाएंगे ? सवाल राहुल गांधी का नहीं, देश का है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story