भाजपा का हमला, संबित पात्रा बोले- कांग्रेस कानून से भाग नहीं सकती, जानें पूरी बात

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में बुधवार को ईडी ने यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील कर दिया था, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी का मालिकाना हक है। इस कार्रवाई के बाद से ही कांग्रेस भड़की हुई है और उसने सरकार को रण की चुनौती दी है। कांग्रेस ने इस ऐक्शन के बाद कहा था कि अब याचना नहीं रण होगा। अब इस पर भाजपा की ओऱ से जवाब दिया गया है और कांग्रेस पर खुद को कानून से ऊपर मानने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अब कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि याचना नहीं रण होगा। पहले कहते थे कि सत्याग्रह होगा और अब रण की बात कर रहे हैं। आखिर ये लोग क्या चाहते हैं। देश के कानून से इन्हें रण करने की क्या जरूरत है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





