भारत

भाजपा का आरोप, नई आबकारी नीति के कारण दिल्ली के खजाने को लगभग 2,300 करोड़ रुपये का हुआ राजस्व नुकसान

jantaserishta.com
30 Oct 2022 11:54 AM IST
भाजपा का आरोप, नई आबकारी नीति के कारण दिल्ली के खजाने को लगभग 2,300 करोड़ रुपये का हुआ राजस्व नुकसान
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने शराब घोटाले को लेकर एक आरटीआई का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति की वजह से दिल्ली सरकार के खजाने को रोजाना 8 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान झेलना पड़ा। भाजपा ने आरटीआई का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि इस नई आबकारी नीति की वजह से दिल्ली के खजाने को लगभग 2,300 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है और नुकसान की यह रकम और भी ज्यादा हो सकती है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली सरकार की नई शराब नीति को खराब नीति और आबकारी नीति को पापनीति बताते हुए कहा कि इस आरटीआई के माध्यम से एक बार फिर यह साबित हो गया है केजरीवाल सरकार ने किस तरह से नई आबकारी नीति लाकर घोटाला किया, बड़े-बड़े कमीशन खाए गए औए यही वजह है कि जो लोग इसमें लिप्त पाए गए हैं उन्हें अदालत से भी कोई राहत नहीं मिल रही है। आरटीआई का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस नई आबकारी नीति की वजह से दिल्ली के खजाने को लगभग 2,300 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है और यह नुकसान और भी ज्यादा हो सकता है।
आरटीआई का हवाला देते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा लगातार शराब घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार से 10 सवाल पूछ रही है लेकिन इनके पास किसी भी सवाल का कोई स्पष्ट जवाब नहीं है और इससे ही यह साफ हो जाता है कि घोटाला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि घोटाले के इसी पैसे से आप ने पंजाब और गोवा में विधान सभा चुनाव लड़ा था। यहां तक कि अन्ना हजारे भी दिल्ली सरकार की नई शराब नीति पर सवाल उठा चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story