भारत
स्टालिन परिवार और 'इंडिया' गठबंधन के खिलाफ जारी रहेगा भाजपा का आक्रामक रवैया
jantaserishta.com
7 Sept 2023 11:28 AM IST

x
नई दिल्ली: सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा दिए गए बयान को लेकर डीएमके एवं विपक्षी गठबंधन और भाजपा नेताओं के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब पुलिस के दरवाजे तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि स्टालिन के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए तमिलनाडु पुलिस को मिली एक शिकायत के आधार पर भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
हालांकि मालवीय ने 2 सितंबर को किए गए अपने एक्स को 6 सितंबर को फिर से रिपोस्ट कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि वह इस मसले पर राजनीतिक लड़ाई के साथ-साथ कानूनी लड़ाई भी लड़ने को तैयार हैं। भाजपा भी सनातन धर्म से जुड़े इस मसले को कतई छोड़ने को तैयार नहीं है। विपक्षी इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण घटक दल डीएमके के सुप्रीमो एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा दिए गए बयान के मुद्दे को भाजपा सिर्फ तमिलनाडु तक ही सीमित नहीं रहने देना चाहती है। इसलिए भाजपा के दिग्गज नेता मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनावी मैदान से लेकर दिल्ली तक बार-बार और लगातार इस मुद्दे को उठाकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सहित अन्य विपक्षी नेताओं का नाम ले-लेकर सवाल पूछ रहे हैं और जवाब मांग रहे हैं।
बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मंत्रियों को उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए बयान का सही तरीके से और सख्ती से जवाब देने को कहा था। दरअसल, भाजपा इसे आने वाले दिनों में एक बड़ा मुद्दा बनाए रखना चाहती है क्योंकि स्टालिन के बयान ने कांग्रेस सहित विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल कई दलों को दुविधा की स्थिति में डाल दिया है और भाजपा इस दुविधा की स्थिति को और ज्यादा बढ़ा कर इन दलों पर दबाव बनाए रखना चाहती है।
Tagsस्टालिन परिवारइंडियाइंडिया गठबंधनभाजपाउदयनिधि स्टालिनStalin FamilyIndiaIndia AllianceBJPUdayanidhi Stalin
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





