भारत
गुजरात में बीजेपी का 53.33 प्रतिशत वोट शेयर, आप ने कांग्रेस के वोट बैंक में लगाई सेंध
jantaserishta.com
8 Dec 2022 12:51 PM IST

x
गांधीनगर (आईएएनएस)| गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा और आप के लिए यह बड़ी जीत है। बीजेपी को 53.33 फीसदी वोट मिले हैं और आप को 12 फीसदी। वहीं, आप ने अपना वोट शेयर बढ़ाने के साथ कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाई है। दोपहर 12 बजे के चुनाव आयोग (ईसी) के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस की हिस्सेदारी घटकर 26.9 फीसदी रह गई है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 150 सीटों पर, कांग्रेस 22 सीटों पर, आप छह सीटों पर, समाजवादी पार्टी एक पर और निर्दलीय तीन सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने मीडिया से कहा कि लोगों ने कांग्रेस और आप दोनों को खारिज कर दिया है और एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को न केवल भारी जीत मिली बल्कि भाजपा ने रिकॉर्ड तोड़ सीटें जीतने की ओर बढ़ रही है और गुजरात में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
कांग्रेस प्रत्याशी ललित वसोया का आरोप है कि आप ने कांग्रेस के वोटों में सेंध लगाकर बीजेपी की 'बी' टीम के तौर पर काम किया। वसोया ने कहा, इससे भाजपा को 150 सीटों को पार करने में मदद मिली।
हैरानी की बात यह है कि गुजरात में पहली बार आक्रामक तरीके से चुनाव लड़ने वाली आप को अब तक 12 फीसदी वोट मिले हैं और उसके उम्मीदवार छह सीटों पर आगे चल रहे हैं।
लेकिन, आप के लिए एक झटका भी है क्योंकि इसुदन गढ़वी, गोपाल इटालिया, अल्पेश ठाकोर जैसे उसके चेहरे इस समय पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता जैसे परेश धनानी, ललित कगथरा, तुषार चौधरी, रुत्विक मकवाना पीछे चल रहे थे। कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया आगे चल रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





