भारत

सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली की सड़कों पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता

jantaserishta.com
10 April 2024 1:51 PM IST
सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली की सड़कों पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता
x
दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई आबकारी नीति मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। जमानत के लिए हाई कोर्ट से गुहार लगा चुके केजरीवाल को कोई राहत नहीं मिली है। इसके बाद बुधवार को दिल्ली में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक केजरीवाल इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “हैरानी होती है कि दिल्ली का भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री जेल जा चुका है, लेकिन अभी भी इस्तीफा नहीं दे रहा है। किस तरह से दिल्ली में शराब घोटाला हुआ और आज केजरीवाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। अब तो दिल्ली हाई कोर्ट ने भी साफ कह दिया है कि केजरीवाल भ्रष्ट हैं, लेकिन उसके बाद भी केजरीवाल इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। अब दिल्ली के सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए।”
पिछले 21 मार्च को ईडी ने सीएम केजरीवाल को नई आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था। इस बीच आम आदमी पार्टी का स्पष्ट कहना है कि केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे, वो जेल ही सरकार चलाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story