भारत
Lok Sabha Chunav Result 2024: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में जीत के लिए पढ़ी हनुमान चालीसा
jantaserishta.com
4 Jun 2024 9:02 AM IST

x
Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार केंद्र की सत्ता में कौन विराजमान होने जा रहा है, इसका फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा। लेकिन, उससे पहले एनडीए से लेकर इंडिया गठबंधन तक के खेमे में नेताओं के बीच उत्साह अपने चरम पर है। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में बीजेपी कार्यकर्ता हनुमान चालीसा पढ़ते हुए दिखे।
कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बीजेपी की जीत के लिए प्रार्थना की। कई कार्यकर्ताओं ने सामने आकर यह कहने में कोई गुरेज नहीं किया कि इस बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री फिर से बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं। पूरे देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। वहीं, बीजेपी सहित अन्य पार्टी के नेता भी पूजा-अर्चना करते हुए दिखे। सभी ने पूजा के बाद अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा किया।
बता दें कि सात चरणों में हुआ चुनाव 1 जून को संपन्न हो गया था, जिनके नतीजों की घोषणा आज (4 जून ) को हो रही है। मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन बढ़त बनाते हुए नजर आ रहा है। पूरे देश की निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं।
एनडीए ने जहां इस चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा किया है, वहीं इंडिया गठबंधन ने बीते दिनों 295 सीटों के साथ केंद्र में अपनी सरकार बनाने की बात कही थी।
Tagsलोकसभा चुनाव नतीजेलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव रिजल्टLok Sabha Election ResultsLok Sabha ElectionLok Sabha Election 2024Lok Sabha Election Result
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





