भारत

प्रियंका गांधी के धुआंधार प्रचार के बीच BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए 'जय श्रीराम' के नारे, फिर हुआ ये...

jantaserishta.com
22 Feb 2022 5:36 PM IST
प्रियंका गांधी के धुआंधार प्रचार के बीच BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे, फिर हुआ ये...
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के चौथे चरण का प्रचार सोमवार शाम समाप्‍त हो गया। इस दौरान हरदोई ज‍िले में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में माधौगंज में कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) में रोड शो क‍िया। इस दौरान जब उनका काफिला मल्लावां चौराहे पर पहुंचा उसी दौरान बीजेपी समर्थक मुख्यमंत्री योगी का भाषण सुनकर वापस जा रहे थे। प्रियंका गांधी की गाड़ी को देखकर बीजेपी कार्यकर्ता जयश्री राम के नारे लगाने लगे और प्रियंका की गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद प्रियंका गांधी अपनी गाड़ी की छत पर आईं और उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पहले फूल बरसाए फिर माला फेंकी। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता जब उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े तो उन्होंने उनसे हाथ भी मिलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग प्रियंका की तारीफ भी कर रहे हैं।





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story