भारत

मंच पर जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम में आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, देखें वीडियो

jantaserishta.com
30 Dec 2021 10:40 AM IST
मंच पर जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम में आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, देखें वीडियो
x
सरगर्मी तेज हो गई है.

कन्नौज: विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सरगर्मी तेज हो गई है. हर दिन राज्य में कई रैलियां और जनसभा हो रही है. ऐसे में विपक्षियों को जवाब देने की जगह बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. मंच पर बैठने को लेकर ऐसा बवाल हुआ कि लोग एक दूसरे पर टूट पड़े और मारपीट करने लगे.

दरअसल यह घटना कन्नौज में बीजेपी के जनविश्वास यात्रा के दौरान हुई. छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के नेहरू कॉलेज में जनविश्वास यात्रा के तहत जनसभा के लिए मंच तैयार किया गया था. वर्तमान विधायक और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के समर्थकों में मंच पर बैठने को लेकर विवाद हो गया.
वर्तमान बीजेपी विधायिका अर्चना पांडे के समर्थकों पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और उनके समर्थकों पर हमला करने का आरोप है. नगर भ्रमण के बाद नेहरू महाविद्यालय में जनसभा का आयोजन किया गया था.
मंच पर बैठने को लेकर विधायिका के समर्थकों और जिला उपाध्यक्ष के समर्थकों के बीच विवाद हुआ. स्थानीय बीजेपी नेता विपिन द्विवेदी से मंच पर बैठने को लेकर यह नोकझोंक शुरू हुई थी. मामले ने इतना तूल पकड़ गया, कि गाली-गलौज के साथ हाथापाई भी शुरू हो गई. इससे वहां कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई.
इस मामले में विपिन द्विवेदी वर्तमान भाजपा विधायिका अर्चना पांडे के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अरविंद यादव इस मामले को बीजेपी नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई करार दे रहे हैं.
बता दें कि यूपी में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी जनविश्वास यात्रा निकाल रही है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते पांच सालों में किए गए विकास कार्यों का लेखाजोखा जनता के बीच रखते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story