भारत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

Shantanu Roy
16 Aug 2023 2:13 PM GMT
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि
x
बड़ी खबर
लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित मां शारदा पुस्तकालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महान देशभक्त, राष्ट्रकवि, भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा देश उनके बहुमुखी योगदान को सदैव याद रखेगा। आगे उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जब विदेश मंत्री थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण दिया था। विदित हो कि वे 1977 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व वाली सरकार में बतौर विदेश मंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके थे। उन्होंने देश में पोखरण परमाणु परीक्षण कर देश को सुरक्षा के क्षेत्र में स्वाबलंबी बनाया । सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से देश के 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चो को मुफ्त शिक्षा देने अभियान चलाया। इसके अलावा कारगिल के युद्ध में भारत को विजय हासिल करवाए । देश को चतुर्भुज योजना के माध्यम से सभी हिस्से को सड़क से जोड़ा,भारत के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देश हमेशा याद करता रहेगा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, उपाध्यक्ष गौतम मंडल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास आनंद, नगर अध्यक्ष राजेश कुमार, अमरजीत प्रजापति, दिनेश चंद्र वंशी,मुकुल कांत, राजा मोदी, गोपी साव, सनोज साव, नवीन सिंह, धनंजय विभोर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Next Story