भारत

रायपुर बीजेपी दफ्तर में झालमुड़ी खाकर बंगाल जीत सेलिब्रेट कर रहे कार्यकर्ता

Nilmani Pal
4 May 2026 3:15 PM IST
रायपुर बीजेपी दफ्तर में झालमुड़ी खाकर बंगाल जीत सेलिब्रेट कर रहे कार्यकर्ता
x

रायपुर। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में भी जीत का जश्न मनाया जा रहा है। रायपुर बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ता सेलिब्रेट कर रहे हैं। ‘पाप अनाचार में, घोर अंधकार में, श्री राम जी की सेना चली' गाना भी गाया।

बलरामपुर में सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, पश्चिम बंगाल की निरंकुश सरकार से जनता को मुक्ति मिलेगी। असम में निश्चित रूप से भाजपा की वापसी हो रही है। बिलासपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बंगाल और असम विजय पर बधाई देते हुए कहा कि, यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। ममता गई अब बंगाल में समता आई। अद्भूत असम के विकास के लिए हम फिर जुटेंगे।

Next Story