
x
मचा हड़कंप.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रविवार को एक भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने से तनाव पैदा हो गया है। उसका शव नलहाटी और चतरा रेलवे स्टेशनों के बीच रेल की पटरी पर मिला है। शरीर पर कई घाव हैं।
मृतक की पहचान प्रदीप मल के रूप में हुई है। वह नलहाटी थाना अंतर्गत पाइक पारा गांव का रहने वाला था और टोटो चलाता था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह बिना किसी को कुछ बताये सुबह घर से निकला था। कई घंटे बाद जब वह नहीं लौटा तो तलाश शुरू की गई। अंत में पटरी पर उसका शव मिला।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि संभव है कि ट्रेन से टकराने से उसकी मौत हुई हो। वहीं, भाजपा की बीरभूम जिला इकाई के अध्यक्ष ध्रुव शाहा ने मामले की गहन जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा, "जिस इलाके में वह रहता था, वहां लोकसभा चुनाव से पहले तनाव था। वह काफी सक्रिय और समर्पित पार्टी कार्यकर्ता था। मुझे पता चला है कि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने आत्महत्या की है। मैं मामले की गहन जांच की मांग करता हूं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





