भारत

बीजेपी कार्यकर्ता की लाश ऑफिस में मिली, सुसाइड नोट बरामद

Nilmani Pal
5 April 2025 7:13 AM IST
बीजेपी कार्यकर्ता की लाश ऑफिस में मिली, सुसाइड नोट बरामद
x
पढ़े पूरी खबर

कर्नाटक। मदिकेरी में 35 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता ने गुरुवार देर रात बेंगलुरु में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उन्होंने अपने सुसाइड नोट में कांग्रेस नेताओं का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस के अनुसार, विनय सोमैया को नागवारा स्थित उनके ऑफिस में फांसी पर लटका हुआ पाया गया, खुदकुशी से पहले उन्होंने व्हाट्सएप और फेसबुक पर एक लंबा सुसाइड नोट पोस्ट किया. एक हजार से अधिक शब्दों वाले इस नोट में राजनीतिक घटनाक्रमों को दोषी ठहराया गया है और कई कांग्रेस नेताओं का नाम लेते हुए उन पर उत्पीड़न और उन्हें किनारे पर धकेलने का आरोप लगाया गया है.

बीजेपी नेता ने अपने सुसाइड नोट में दावा किया कि उन पर राजनीति से प्रेरित होकर FIR की गई है, जिससे वह लोगों की नजर में अपराधी बन गया है. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें 'कोडागु समस्याएं और सुझाव' नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन बनाया गया था, जहां एक विवादास्पद संदेश पोस्ट की गई थी. इस पोस्ट के किए जाने से पांच दिन पहले ही उन्हें इस ग्रुप का एडमिन बनाया गया था. हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट का खुद के साथ किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें इस पोस्ट के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है और FIR दर्ज की गई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि FIR राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस नेता तेनीरा महेना ने जानबूझकर कोडागु में उन्हें बदनाम करने के लिए उनकी तस्वीर समेत मामले का तूल दिया. विनय को हाल ही में मदिकेरी टाउन पुलिस ने महेना द्वारा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया था.


Next Story