भारत

बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिला, फिल्मों जैसी कहानी सामने आई

jantaserishta.com
1 Oct 2022 5:43 PM IST
बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिला, फिल्मों जैसी कहानी सामने आई
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

फिल्म दृश्यम के एक सीन की सबसे ज्यादा चर्चा होती है और वह है थाने में फर्श के नीचे शव दफनाने का सीन.
चेन्नई: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम के एक सीन की सबसे ज्यादा चर्चा होती है और वह है थाने में फर्श के नीचे शव दफनाने का सीन. केरल के कोट्टयम के चंगनसेरी में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां एक घर की फर्श के नीचे कई दिन से लापता बीजेपी कार्यकर्ता का शव बरामद हुआ है. कहा जा रहा है कि हत्या कर दृश्यम फिल्म के तरीके से शव को दफ्ना दिया गया.
जानकारी के मुताबिक 43 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता बिंदु कुमार 26 सितंबर को लापता हो गया था. 28 सितंबर को उसके परिवार ने पुलिस में उसके गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई.
पुलिस ने जांच शुरू की तो चंगनसेरी की एसी कॉलोनी में एक टावर के पास बिंदू कुमार के मोबाइल फोन की लोकेशन दिखाई दी. इसके बाद पुलिस पड़ताल करते हुए एसी कॉलोनी में मुथुकुमार के आवास पर पहुंची. उसे लापता बिंदु कुमार का परिचित बताया जा रहा है. वहीं वाकाथनम से उसकी बाइक बरामद हुई.
इसके बाद पुलिस ने जांच में पाया कि घर के एक हिस्से की पर्श का हाल में ही निर्माण किया गया था. पुलिस को शक हुआ तो उसने कंक्रीट की खुदाई शुरू कर दी. करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को बिंदु कुमार का शव मिला.
फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. घर के सदस्यों से पूछताछ हो रही है. फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ, डॉग स्क्वॉड समेत पुलिस विभाग की अलग-अलग टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story