भारत
चाय पीने निकले BJP कार्यकर्ताओं पर हमला, CCTV में कैद हुई घटना
jantaserishta.com
26 Sept 2026 4:08 PM IST

x
इलाके में हड़कंप.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर में शनिवार सुबह चाय पीने गए बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना मिदनापुर सदर ब्लॉक के हातिहालका इलाके के कदमताल बाजार की है. यह क्षेत्र खड़गपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां टीएमसी के विधायक दिनेन रॉय चुनाव जीते हैं. हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय शमशेर बिस्वास के रूप में हुई है, जो बीजेपी के सोशल मीडिया कार्यकर्ता थे.
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय बीजेपी नेता जफर बिस्वास चाय पीने के लिए हातिहालका के कदमताल बाजार पहुंचे थे. उनके साथ उनके भतीजे शमशेर बिस्वास और बीजेपी के कुछ अन्य कार्यकर्ता भी थे. आरोप है कि जैसे ही सभी लोग चाय की दुकान पर बैठे, कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी और चाकू से अचानक हमला कर दिया.
हमला बढ़ता देख जफर बिस्वास मौके से भागने में कामयाब रहे, लेकिन उनके भतीजे शमशेर बिस्वास वहीं फंस गए. आरोप है कि हमलावरों ने पहले उन्हें बुरी तरह पीटा और फिर चाकू से हमला कर दिया. घटना का काफी हिस्सा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है.
काफी देर बाद शमशेर बिस्वास को किसी तरह मौके से निकाला गया और मिदनापुर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मामले को लेकर खड़गपुर ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष संदीप करण ने कहा कि बीजेपी के एक नेता पर हमला करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उनके साथ मौजूद व्यक्ति की हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी.
संदीप करण ने आरोप लगाया कि हमलावर नव-बीजेपी सदस्य हो सकते हैं या टीएमसी से जुड़े हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मामला किसी अन्य पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





