भारत

आप की रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

jantaserishta.com
20 Nov 2022 3:51 PM IST
आप की रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला
x
सूरत (आईएएनएस)| भाजपा के एक उम्मीदवार ने आरोप लगाया है कि शनिवार की रात सूरत में योगी चौक के पास धूम्रपान केंद्र चलाने वाले कुछ लोग आप की रैली में शामिल हुए और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया।
आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का कारण बताते हुए कामरेज विधानसभा क्षेत्र (सूरत शहर) से भाजपा प्रत्याशी प्रफुल्ल पनसेरिया ने मीडिया से कहा, ''चुनाव प्रचार के दौरान मैंने मतदाताओं से वादा किया था कि अगर वे मुझे विधायक चुनते हैं तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि ये लोग धूम्रपान न करें। धुम्रपान का कारोबार बंद होने के डर से उन लोगों ने शानिवार की रात आप की रैली में शामिल हुए और आप की जनसभा के पास जब बाइक दुर्घटना हुई तो इसे मुद्दा बनाकर पास खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।
सूरत शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सेक्टर -1, पी.एल. मल ने मीडिया से कहा, दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, पुलिस और अर्धसैनिक बल समय पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर दिया। स्थिति अब नियंत्रण में है।
घटना को देखते हुए इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story