भारत

भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, हमले के बाद फरार हुए बदमाश

jantaserishta.com
27 Sept 2025 3:10 PM IST
भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, हमले के बाद फरार हुए बदमाश
x
फैली सनसनी.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किठौर थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव के निवासी प्रमोद भड़ाना के रूप में उनकी पहचान की गई है, जो भाजपा के बीडीसी सदस्य और मंडल की युवा समिति के उपाध्यक्ष थे।
जानकारी सामने आई है कि प्रमोद भड़ाना शनिवार को खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। उसी बीच, बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में प्रमोद भड़ाना को तीन गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि प्रमोद भड़ाना वहां खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, रास्ते में गन्ने के खेत से एक बदमाश निकला, जिसके दोनों हाथों में पिस्टल थी। उसने ताबड़तोड़ गोली चला दी। फायरिंग के दौरान 3 गोली प्रमोद को लगीं। दो गोलियां उसके भैंसा को भी लगी हैं। हमले में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि प्रमोद की हत्या होने के कारण परिवार शोक में डूबा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story