भारत

नाबालिग लड़की की खुदकुशी का मामला, बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Jan 2023 11:00 AM IST
नाबालिग लड़की की खुदकुशी का मामला, बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला.
चिक्कमगलूर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में एक नाबालिग लड़की के आत्महत्या के मामले में 25 वर्षीय एक भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 17 वर्षीय पीड़िता ने अपने सुसाइड नोट में भाजपा कार्यकर्ता नितेश को जिम्मेदार ठहराया था।
दरअसल, प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की छात्रा ने कीटनाशक दवाई खा ली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
सुसाइड नोट में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नितेश ने प्यार के नाम पर उसे धोखा दिया और उसे परेशान भी किया।
दीप्ति ने 10 जनवरी को कीटनाशक दवाई खाई थी और उसे मंगलुरु के ए.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया था, 14 जनवरी को उसकी मौत हो गई थी।
पीड़िता के परिवार और रिश्तेदारों ने आरोप लगाया था कि शुरुआत में क्षेत्राधिकारी कुद्रेमुख पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की थी।
पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद ही आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।
परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने की गुहार लगाई।
पुलिस ने कहा था कि नितेश और पीड़िता के बीच झगड़ा हुआ था और उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story