भारत

निकाय चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, 112 सीटों पर मिली निर्विरोध जीत

jantaserishta.com
10 Nov 2021 6:29 AM IST
निकाय चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, 112 सीटों पर मिली निर्विरोध जीत
x
पढ़े पूरी खबर

त्रिपुरा निकाय चुनाव में बीजेपी ने मतदान से पहले ही राज्य में कुल 112 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी के उम्मीद्वार इन सभी सीटों पर निर्विरोध तरीके से जीत हासिल की. इस बात की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई है. त्रिपुरा निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य में नगर निकाय चुनावों में कुल 334 सीटों में से 112 पर निर्विरोध जीत हासिल की.

कई उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था और नामों की छंटनी की तारीख पांच नवंबर तय की गई थी. नाम वापसी के दौरान ही कई उम्मीदवारों ने अपने नाम वपस ले लिए हैं. जिसके बाद 112 उम्मीदवारों की जीत घोषित कर दी गई.
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विपक्षी माकपा के 15, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चार, कांग्रेस के आठ, एआईएफबी के दो और सात निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 36 उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया. बाकी के 222 सीटों के लिए कुल 785 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके लिए 25 नवंबर को मतदान होना है.
राज्य की सत्ता में आने के बाद बीजेपी का पहला निकाय चुनाव
बता दें कि साल 2018 में सीमावर्ती राज्य में सत्ता में आने के बाद बीजेपी का यह पहला निकाय चुनाव होगा. ऐसे में पहले ही 112 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर बीजेपी ने बहुत बड़ी बढ़त बना ली है. हालांकि, 112 सीटों पर मिली जीत के बाद अभी तक बीजेपी या विपक्ष के किसी नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.निकाय चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, 112 सीटों पर मिली निर्विरोध जीत

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story