भारत

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के घर तक विरोध मार्च के दौरान उनका पुतला जलाया

jantaserishta.com
18 April 2026 5:16 PM IST
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के घर तक विरोध मार्च के दौरान उनका पुतला जलाया
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो पाने के एक दिन बाद भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के राहुल गांधी के घर तक विरोध मार्च के दौरान उनका पुतला जलाया।

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, "कल देश की जनता ने विपक्ष का जश्न देखा। वो विपक्ष जिसने देश की साधारण महिला के राजनीतिक मनसूबों को परास्त करने का दुस्साहस किया। कल देश के नागरिकों ने वो नजारा देखा जब महिलाओं के राजनीतिक आकांक्षाओं को विपक्ष ने एकजुट होकर कुचला...जिस जिसने कल इसका जश्न मनाया, उस एक-एक विपक्ष के नेता का चेहरा देश की जनता याद रखेगी...यह देश के हर युवा नागरिक का विषय है जो महिला का सम्मान करता है..."
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "मेरा मन बहुत रो रहा है। कल जब संसद में बिल गिरा, तो आपने PM मोदी का चेहरा देखा होगा, कैसे उन्होंने अपने दर्द, अपने आंसुओं को रोका। मेरा उठने का मन नहीं कर रहा था...कांग्रेस, SP, AAP, TMC, DMK ने इस देश की महिलाओं को चुनौती दी है। महिलाएं उन्हें जवाब देंगी। मुझे खुशी है कि वे (महिलाएं) आज यहां आए हैं और हम उनका समर्थन करने आए हैं।"
लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल 2026 के गिरने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं होने के एक दिन बाद भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के घर के पास विरोध प्रदर्शन किया।
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा, "...यह बिल महिलाओं के हक में था लेकिन कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों ने इसके विरोध में जाकर यह बता दिया कि वो महिलाओं के विरोध में हैं और महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखना चाहते हैं और इसलिए हमने आज यह विरोध प्रदर्शन किया है..."
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "यहां दिल्ली की सभी नारी शक्ति जुड़ी हैं और विरोध प्रदर्शन कर रही हैं कि कल लोकसभा में विपक्ष के लोगों ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। सभी महिलाएं इसको लेकर बहुत दुखी हैं इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं..."
हेमा मालिनी ने कहा, "प्रधानमंत्री आज रात 8:30 बजे इस विषय में बात करेंगे। देश की जनता को संबोधित करेंगे। वे देश की महिलाओं से बात करेंगे।"

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story