
x
लोकतंत्र जीता, डर की राजनीति हारी
Delhi दिल्ली: पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परिणाम को लोकतंत्र की जीत बताते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि फाल्टा की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। लोकतंत्र की जीत हुई है और डराने-धमकाने की राजनीति हार गई है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करने पर बधाई दी।
पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा सरकार के कार्यों को देख रहे हैं और इसी कारण पार्टी को समर्थन दे रहे हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं की भी सराहना की और कहा कि उनकी मेहनत और जमीनी स्तर पर काम करने की वजह से यह परिणाम संभव हुआ है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा आगे भी पश्चिम बंगाल के विकास के लिए लगातार काम करती रहेगी और जनता के विश्वास को मजबूत करेगी। फाल्टा उपचुनाव को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह क्षेत्र लंबे समय से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का गढ़ रहा है। इस परिणाम के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं।
Next Story





