भारत
मध्य प्रदेश में भाजपा 2 सौ से ज्यादा सीटें जीतेगी: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
jantaserishta.com
29 May 2023 4:27 PM IST

x
फाइल फोटो
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के डेढ़ सौ सीटें मिलने का राहुल गांधी द्वारा किए गए दावे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा है कि ख्याली पुलाव पकाना है तो पकाते रहें, राज्य में भाजपा दो सौ से ज्यादा सीटें जीतेगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, दिल बहलाने के लिए 'बाबा' ख्याल अच्छा है, भाजपा प्रदेश में दो सौ से ज्यादा सीटें जीतेगी, उन्हें ख्याली पुलाव पकाने है तो वे पकाते रहें।
ज्ञात हो कि दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के बड़े नेताओं की राज्य के प्रमुख नेताओं के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी के साथ राज्य के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इस बैठक में आगामी चुनाव पर चर्चा हुई। राज्य की कांग्रेस इकाई की ओर से राहुल गांधी के फीडबैक दिया गया है कि राज्य की 230 सीटों में से कांग्रेस को 150 सीटे मिलने वाली हैं। इसके बाद से सियासी गलियारों में हलचल है। उसी के बाद शिवराज ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर तंज कसा है।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़शिवराज सिंह चौहानMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsShivraj Singh Chouhan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





