भारत

कर्नाटक चुनाव: नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश करेगी भाजपा, अमित शाह के घर हुई महत्वपूर्ण बैठक

jantaserishta.com
12 April 2023 5:08 PM IST
कर्नाटक चुनाव: नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश करेगी भाजपा, अमित शाह के घर हुई महत्वपूर्ण बैठक
x
भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर पहुंचे।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पार्टी के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर कई नेताओं द्वारा ऐतराज जताने के बाद भाजपा आलाकमान ने डैमेज कंट्रोल को लेकर कवायद शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक,पार्टी नाराजगी जताने वाले कुछ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी देकर समायोजित करने के फॉमूर्ले पर विचार कर रही है वहीं पार्टी कुछ नेताओं की मांग को स्वीकार भी कर सकती है।
भाजपा ने मंगलवार को कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया था। बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, कर्नाटक चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह के अलावा अन्य कई नेता भी शामिल हुए।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बाकी बची हुई सीटों के साथ-साथ राज्य के राजनीतिक हालात और पहली लिस्ट पर आए पार्टी नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर भी चर्चा हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story