भारत
उत्तराखंड में बीजेपी 22 मार्च से करेगी नामांकन भरने की शुरूआत
jantaserishta.com
20 March 2024 2:52 PM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड में 19 अप्रैल को प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। बुधवार से नामांकन भरने की भी शुरुआत हो गई। इसके बाद बीजेपी ने अपने पांचों उम्मीदवारों के नामांकन भरने की तारीखें फाइनल कर दी है।
बीजेपी नामांकन भरने की शुरुआत अल्मोड़ा से करेगी। मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में लोकसभा प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे। सबसे पहले 22 मार्च को अल्मोड़ा सीट से नामांकन भरने की शुरुआत होगी। उसके बाद 26 मार्च को पौड़ी और टिहरी में नामांकन किया जाएगा। 27 मार्च को नैनीताल के प्रत्याशी का नामांकन होगा। हरिद्वार सीट के लिए 22 मार्च को ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद 23 मार्च को कार्यकर्ताओं के साथ एक पब्लिक मीटिंग होगी।
दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने 5 सीटों में से अभी तक सिर्फ 3 पर ही अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। कांग्रेस ने बची हुई 2 सीटों -- हरिद्वार और नैनीताल सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





