भारत

भाजपा को आशीर्वाद में नहीं मिलेगा जनता का वोट: कमलनाथ

jantaserishta.com
3 Sept 2023 2:45 PM IST
भाजपा को आशीर्वाद में नहीं मिलेगा जनता का वोट: कमलनाथ
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। इस पर तंज कसते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा है कि भाजपा कुछ भी कर ले, उसे जनता का वोट रूपी आशीर्वाद हासिल नहीं होगा। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कमलनाथ ने कहा है, "आज भाजपा को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ करके जनता तक जाने की ज़रूरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि उनके काम जनता तक नहीं पहुँचे। अगर भाजपा जनता के बीच ‘क्षमाप्रार्थी’ बनकर जाएगी तो आशा है मध्यप्रदेश की बड़े दिलवाली जनता औपचारिकतावश उनकी यात्रा को पानी तो पिला दे, लेकिन भाजपा को वोट रूपी आशीर्वाद जनता फिर भी नहीं देगी।"
कमलनाथ ने आगे कहा, "मप्र को पिछले 20 सालों में पीछे धकेलने के बाद क्या अब भाजपा का अपराध बोध जागा है जो जनता के बीच जा रही है। दो दशकों में तो मप्र इतना शक्तिशाली हो जाना चाहिए था कि जनता को लुभाने के लिए झूठी घोषणा-पर-घोषणा नहीं करनी पड़ती।"
कमलनाथ ने कहा है कि मप्र में भाजपा दो रिकार्ड बनाने जा रही है -- उनमें एक है सबसे ज़्यादा झूठी घोषणाओं का और दूसरा है सबसे ज़्यादा वोटों से हारने का।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story